एसपी सिंह बघेल के ऊपर हमले के लिए अखिलेश यादव है ज़िम्मेदार: केशव प्रसाद मौर्या

ए0 जावेद
डेस्क. मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल पर हमले के बाद सियासी बयानबाजी का दौर जारी है. इस क्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर निशाना साधा है। केशव मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।












