बाइक से तस्करी कर जा रहे एक अभियुक्त को संपूर्णानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के दिशा निर्देश पर अपराध की रोकथाम व अवैध गतिविधियों को रोकने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के चलते जिले के इंडो-नेपाल सीमा के संपूर्णानगर क्षेत्र में बाइक से तस्करी कर ले जा रहे एक अभियुक्त को संपूर्णानगर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 2 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई है। अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान अपना नाम सूरज मौर्य पुत्र प्रदीप निवासी रानी नगर थाना संपूर्णानगर बताया है। पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।











