रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात युवती ने की खुदकुशी

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन के डीएवी रेलवे क्रासिंग के पास मंगलवार की रात करीब 8 बजे ट्रेन संख्या15007 कृषक एक्सप्रेस के सामने एक अज्ञात 20 वर्षीय युवती ने कुद कर खुदकुशी कर ली।

समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। वैसे घटना के समय शव के समीप उपस्थित कुछ लोगों का कहना था कि उक्त युवती एक 2 दिन से रेलवे स्टेशन के आस-पास नजर आ रही थी। फिलहाल देर रात तक उसकी पहचान नहीं की जा सकी थी।











