लखीमपुर: मॉकपाल के दरमियान कोई भी बटन दबाने पर निकल रही थी भाजपा की पर्ची, दो घंटे देर से नई मशीन के साथ शुरू हुआ मतदान

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी के एक बूथ पर ईवीएम के हर बटन दबाने पर भाजपा की पर्ची निकलने की खबर ने आज जोर पकड़ लिया. सुबह आये इस समाचार के बूथ पर लगभग दो घंटे तक मतदान रुक गया था. मामला मॉकपाल के दरमियान सामने आया था. जिसे लेकर फरधाना थाना क्षेत्र के बूथ नम्बर 85 पर दो घंटे तक मतदान रुका हुआ था.

गौरतलब हो कि प्रदेश में चौथे चरण के दौरान बांदा, फतेहपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, पीलीभीत और उन्नाव में मतदान हो रहा है। यहां की 59 सीटों पर कुल 624 प्रत्याशी मैदान में हैं। पिछली बार इनमें से 50 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं, जबकि एक सीट पर अपना दल (सोनेलाल) ने कब्जा जमाया था। अन्य आठ सीटों में से चार पर सपा, जबकि दो-दो सीटों पर कांग्रेस और बसपा ने जीत हासिल की थी।











