वाराणसी: शराब की दुकानों पर सख्त हुवे चेतगंज थाना प्रभारी, दिया सख्त चेतावनी

ए0 जावेद
वाराणसी। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने कल रविवार की शाम को सख्त रुख शराब दुकानों के तरफ किया। इस क्रम में चेतगंज थाना प्रभारी परमहंस गुप्ता द्वारा क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर हर एक शराब की दुकानों को जांचा और परखा गया। इस क्रम में हर एक दुकानदारों को आवश्यक निर्देश दिया गया।

इसी क्रम में चेतगंज के एक ठेला कारोबारों को भी सख्त निर्देश दिए गया और भविष्य में ठेले पर सामान बेचने की आड़ में शराब पिलाने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दिया गया। पैदल गश्त में चेतगंज थाना प्रभारी के साथ स्थानीय चौकी इचार्ज और अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।











