चुनावी रैली में बोले अखिलेश: ये दोबारा आ गए तो पेट्रोल 200 रुपए लीटर बिकेगा

तारिक़ खान
डेस्क। विधानसभा चुनाव में एक नेता का दुसरे नेता पर वार-पलटवार का सिलिसिला जोरो पर है। कभी ट्विटर के माध्यम से तो कभी प्रेस कांफ्रेंस के ज़रिये तो कभी चुनावी रैली के दरमियान सभी सियासी दल के नेता एक-दुसरे पर तंज कस रहे है। वही पूर्व सीएम अखिलेश यादव जौनपुर जिले के बदलापुर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे है।

वही अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले 3 साल में बच्चों की पढ़ाई चौपट हो गई है। आज सरकार के 11 लाख पद खाली हैं। 11 लाख पद भर दिए होते तो हमारे बहुत से नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिल जाता। सपा की सरकार आने पर इन पदों पर भर्ती होगी।











