तारिक खान
बागपत: खेत में चोरी से सरसों काटने के मामले में जेल इसी माह जेल गए और ज़मानत पर रिहा होकर आये युवक की हत्या से बडौत गाँव में सनसनी फ़ैल गई है। मृतक जितेन्द्र खेती बाड़ी करता था और गाँव के अन्य लोगो से गेहू खरीद कर उसको बेचने का काम करता था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि कल देर रात उसको कोई बुला कर ले गया था। जिसके बाद वह घर नही लौटा और आज सुबह उसकी लाश मिली है।
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि फिलहाल हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इसकी जांच की जा रही है। गत 26 फरवरी को लुहारी गांव के रहने वाले आनंद पाल पुत्र राजवीर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था कि जितेंद्र पुत्र वेदप्रकाश, आशु, ओमप्रकाश, बुद्ध प्रकाश व जितेंद्र पुत्र महक सिंह ने पुरानी रंजिश के कारण उसे व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी थी और जितेंद्र सहित अन्य पर उसके खेत में खड़ी सरसों की फसल भी काटकर चोरी करने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने घटना की विवेचना कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी जितेंद्र पुत्र वेदप्रकाश, बुद्ध प्रकाश पुत्र राजवीर निवासी लुहारी को गिरफ्तार कर लिया था और दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की सरसों की फसल भी जागोस के जंगल में एक खेत से बरामद कर ली थी। आरोपी जितेंद्र को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा था। फिलहाल जितेंद्र जमानत पर बाहर आया हुआ था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…