भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया व उनके बेटे नील सोमैया के खिलाफ हुआ एफआईआर दर्ज

अजीत कुमार
नई दिल्ली। भाजपा नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया पर एफआईआर दर्ज हुआ है। भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया पर आईएनएस विक्रांत को बचाने के नाम पर लोगों का भरोसा जीतकर पैसे जमा करने उसका खदु इस्तेमाल करने का आरोप है। मुम्बई की ट्रॉम्बे पुलिस पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 406, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

संजय राऊत का आरोप है कि किरीट सोमैया ने आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए जो पैसे जमा किए थे और उन पैसो को राजभवन में जमा करना था लेकिन उन्होंने वहां ना जमा करते हुए खुद ही इस्तेमाल कर लिया।











