भ्रष्टाचार के मामले में सत्ता से हटाई गई म्यांमार की नेता आंग सान सू ची को म्यांमार अदालत ने सुनाई 5 साल जेल की सज़ा

आफ़ताब फारुकी

नई दिल्ली: भ्रष्टाचार के मामले में सत्ता से हटाई गई म्यांमार की नेता आंग सान सू ची को म्यांमार की एक अदालत ने बुधवार को 5 साल जेल की सज़ा सुनाई। बताते चले कि भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए जाने पर लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची को 5 साल की सज़ा सुनाई गई। नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू को 600,000 डॉलर कैश और सोने की रिश्वत लेने के मामले में दोषी ठहराया गया।

सैन्य शासित म्यांमार के अधिकारियों ने शुक्रवार को अपदस्थ नेता आंग सान सू ची  के खिलाफ हेलीकॉप्टर खरीदने के मामले में भ्रष्टाचार के नए आरोप भी दायर किए। क्योडो न्यूज ने स्रोत का हवाला देते हुए बताया कि अगर इन सभी आरोपों में आंग सान सू ची को दोषी ठहराया जाता है, तो इसमें उन्हें 100 साल से अधिक की जेल हो सकती है।

क्योडो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को निर्वाचित सरकार के अध्यक्ष विन मिंट आंग सून सू ची की पर हेलीकॉप्टर मामले के संबंध में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था। 1 फरवरी को तख्तापलट के बाद से ही म्यांमार में उथल-पुथल का दौरा जारी है। म्यांमार की सेना ने वरिष्ठ जनरल मिंग आंग हलिंग के नेतृत्व में सरकार को हटाकर एक साल के लिए आपातकाल की घोषणा की। इस दौरान म्यांमार को कई हिंसक घटनाओं से भी जूझना पड़ा।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *