जाने कितना खतरनाक है H3N8 बर्ड फ्लू: चीन के हेनान प्रान्त में H3N8 स्ट्रेन के साथ पहला मानव संक्रमण किया गया दर्ज

तौसीफ अहमद
डेस्क। चीन देश के हेनान प्रान्त में बर्ड फ्लू के एच3एन8 (H3N8) स्ट्रेन के साथ पहला मानव संक्रमण दर्ज किया गया है। मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से ये सुचना मिली थी। पहली बार किसी मानव के अन्दर H3N8 बर्ड फ्लू का पहला संक्रमण पाया गया है। वहीं चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) की ओर से जारी एक बयान में इस मामले की घोषणा की गई। लेकिन साथ ही ये कहा गया कि लोगों में इसके फैलने का जोखिम कम है। ऐसे में डरने की बात नहीं है।

वही स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि H3N8 संस्करण पहले दुनिया में घोड़ों, कुत्तों, पक्षियों में पाया गया है। हालांकि, एच3एन8 का कोई मानव मामला सामने नहीं आया है। यानी ये दुनिया का पहला मानव मामला है। वैरिएंट में अभी तक मनुष्यों को प्रभावी ढंग से संक्रमित करने की क्षमता नहीं थी। ऐसे में बड़े पैमाने पर महामारी का जोखिम कम है।











