महाराष्ट्र: “मातोश्री” के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने पर अडी सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा गिरफ्तार, बोले भाजपा नेता किरीट सोमैया, पुलिस नही दर्ज कर रही मेरी FIR

आदिल अहमद
हनुमान चालीसा का पाठ अब सिर्फ धार्मिक आस्था का मामला न होकर अब महाराष्ट्र में सियासी मुद्दा होता जा रहा है। कल शनिवार को मातोश्री के बाहर हुनमान चालीसा का पाठ करने पर अड़ीं मुंबई खार स्थित अमरावती से सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें आईपीसी की धारा 153A के तहत बुक किया है। ये धारा धर्मो के आधार पर दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के मामले में लगाई जाती है। पुलिस आज अदालत में उनकी पेशी करेगी। इस दरमियान भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाया है कि वह उनकी ऍफ़आईआर नही दर्ज कर रही है।

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाया और कहा कि मेरी जान लेने का उद्धव का यह तीसरा प्रयास है। पहले वाशिम फिर पुणे और अब खार। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने उद्धव ठाकरे और पुलिस कमिश्नर संजय पांडे के दबाव में मेरे नाम एक झूठी एफआईआर दर्ज कर दी है, जिस पर मेरे हस्ताक्षर नहीं हैं। हालांकि सोमैया की ओर से रिपोर्ट नहीं लिखे जाने के आरोप पर महाराष्ट्र पुलिस ने अपनी सफाई दी है। डीसीपी मंजूनाथ शिंगे ने मीडिया के सामने आकर कहा कि भाजपा नेता किरीट सोमैया की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है, निष्पक्ष जांच होगी।











