वाराणसी: नकाब पहन कर मनीषा और सुनीता करती थी पाकेटमारी, @SatishBharadwaj के दालमंडी चौकी इंचार्ज की मुस्तैदी से चढ़ी पुलिस के हत्थे

ए0 जावेद
वाराणसी। वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र स्थित दालमंडी में नकाब पहनकर पॉकेट मारी करने वाली 2 महिलाओं को आज चौक पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार गिरफ्तार महिलाएं मऊ जनपद की रहने वाली हैं और उनकी पहचान मनीषा तथा सुनीता के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा हिरासत में ली हुई महिलाओं को जब थाने लाया गया और पूछताछ की गई तो दोनों महिलाओं ने अपना नाम मनीषा और सुनीता बताया है। दोनों महिलाएं नकाब पहनकर ऐसी घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार कर रही हैं। मिल रही जानकारी के अनुसार दोनों महिला अभियुक्त इस प्रकार की घटनाएं भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में किया करती हैं। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। विस्तृत समाचार प्रतीक्षारत।











