इटावा: सात वर्षीय मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या, खेत से बरामद हुआ शव

मो0 कुमेल
मंगलवार शाम से गायब सात वर्षीय मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या। मामला इटावा जिला का है जहाँ बरसेहर क्षेत्र के एक गाव में सात वर्षीय मासूम का शव नग्न अवस्था में बरामद हुआ है। बच्ची मंगलवार शाम से ही घर से गायब थी। बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। सुचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। जानकारी होते ही घर परिवार में चीख-पुकार मच गई। रोते बिलखते परिजन यही कह रहे थे कि बच्ची को किसी ने मार डाला।

परिजन रातभर गांव और अपने जानने वालों के यहां बच्ची की तलाश करते रहे। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेत में बच्ची का नग्न अवस्था में शव पड़ा देखा। घटना की खबर मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सुबह नौ बजे एसएसपी जयप्रकाश और एसपी देहात ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।











