ज्ञानवापी स्थित श्रृंगार गौरी सर्वे: सर्वे टीम पहुची प्ररिसर में, शुरू हुआ वीडियो ग्राफी के साथ सर्वे

अजीत कुमार
वाराणसी: अदालत के हुक्म की तामील करने हेतु सर्वे टीम ज्ञानवापी परिसर में सर्वे हेतु पहुच गई है। इस दरमियान सुरक्षा के भारी इंतज़ाम किये गए है। सड़क पर गहमा गहमी के बीच दोनों पक्षों के पक्षकारो को साथ लेकर सर्वे करने वाली टीम परिसर के अन्दर पहुच गई है। मीडिया को परिसर के अन्दर प्रवेश नही मिला है।

सर्वे करने पहुची टीम पहले चौक थाने आई और दोनों पक्षों को थाने से साथ में लेकर परिसर के अन्दर प्रवेश कर गई है। मीडिया को गेट के अन्दर प्रवेश से रोका गया है। समाचार लिखे जाने तक सर्वे शुरू हो चूका है। टीम के साथ दोनों पक्षों के कौन कौन लोग उपस्थित है इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नही हो पा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। सुरक्षा हेतु पुलिस की मुस्तैदी बरक़रार है।
वही गेट पर आज सुबह से ही मीडिया कर्मियों की भीड़ इकठ्ठा है। मौके पर पल पल की अपडेट देने के लिए हमारे प्रतिनिधि भी उपस्थित है। शांति व्यवस्था चाक चौबंद है और समाचार लिखे जाने तक सर्वे शुरू हो जाने की बात सामने आ रही है।











