ज्ञानवापी सर्वे प्रकरण: देखे सम्बन्धित वीडियो और फोटो, मंदिर के गेट के बाहर जमा भीड़ पुलिस ने हटाया, गलियों में जारी है पुलिस की पैदल गश्त, मौके पर शांति व्यवस्था कायम, जारी है सर्वे

शाहीन बनारसी/अजीत कुमार
वाराणसी: वाराणसी में ज्ञानवापी के आसपास सर्वे जारी है। सर्वे टीम अधिकारियों और वीडियो ग्राफी टीम के साथ मुख्य द्वार के अन्दर है। मौके पर मिल रहे समाचारों के अनुसार सर्वे जारी है। इस दरमियान मन्दिर गेट के बाहर जमा भीड़ को पुलिस ने तितर बितर कर दिया है। बेवजह भीड़ लगा कर खड़े लोगो को हटा दिया गया है।

फोटो में सड़क पर पसरा सन्नाटा आप देख सकते है। वही वीडियो में सेवासदन की गलियों में पुलिस की पैदल गश्त को देख सकते है। पुलिस आसपास के इलाको में शांति व्यवस्था को बहाल रखने के लिए हाड तोड़ मेहनत कर रही है।











