सर्वे प्रकरण: बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सर्वे कमीशन ने किया मुख्य द्वार के अन्दर प्रवेश, शुरू होगा कुछ ही देर में सर्वे

ईदुल/अजीत कुमार
वाराणसी: ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी का अदालत के हुक्म पर आज दुसरे दिन सर्वे करने पहुचे सर्वे कमीशन ने टीम के साथ मुख्य द्वार के अन्दर प्रवेश किया है। सर्वे टीम के साथ वीडियोग्राफी टीम और वादी पक्ष के अधिवक्ताओं की टीम भी है। दुसरे पक्ष के नामित अधिवक्ताओं के भी कुछ देर में मौके पर पहुचने की जानकारी हासिल हो रही है। मिल रही जानकारी के अनुसार सर्वे टीम कुछ देर में सर्वे की शुरुआत करेगी।

इसके पूर्व आज मस्जिद में जोहर की अज़ान के बाद नमाजियों ने नामज़-ए-जोहर अदा किया वही मंदिर में रोज़मर्रा के तरह से ही पूजा अर्चना हुई। आसपास की दुकाने सुरक्षा के मद्देनज़र बंद है। गलियों में पुलिस का चक्रमण जारी है। मुख्य द्वार के अन्दर किसी को नही जाने दिया जा रहा है। मीडिया भी मुख्य द्वार से बाहर ही है। दुसरे तरफ सर्वे के लिए पक्षकार के अधिवक्ता और नामित सदस्य मौके पर पहुच गए है। सर्वे कमिश्नर के चौक थाने पर होने की जानकारी मिल रही है। शहर में शांति व्यवस्था कायम है।











