ज्ञानवापी सर्वे तीसरा दिन: जारी है सर्वे, जाने आज अभी ताल कहा कहा हुआ है सर्वे

शाहीन बनारसी/करण कुमार
वाराणसी। वाराणसी के ज्ञानवापी सर्वे प्रकरण में आज सर्वे का आखरी दिन है। सर्व हेतु टीम परिसर के अंदर जा चुकी है। आज सर्वे टीम मस्जिद के दोनों गुम्बदों की ऊपरी बनावट और भूतल पर बनी एक दुकान का सर्वे करेगी।

बताते चले कि आज सर्वे का तीसरा दिन है। सर्वे हेतु आई सर्वे टीम को अपनी रिपोर्ट 17 मई को प्रस्तूत करना है। पहले दो दिन आपसी सौहार्द के बीच सर्वे हुआ है। सभी पक्ष अपने अपने दावे प्रस्तुत कर रहे है। इस दरमियान कल मंगलवार की वन टाइम पार्टी इस केस में बनने हेतु एक और अदालत में आवेदन आ सकता है।











