देखे वीडियो: कैसे मुछो पर ताव देते हुवे किसानो को गाडी के नीचे रौदने का आरोपी मंत्री अजय मिश्रा टेनी का पुत्र आशीष मिश्रा मोनू पंहुचा अदालत में पेशी पर, चेहरे पर रौब और मुछो पर ताव

तारिक़ आज़मी
लखीमपुर (खीरी): लखीमपुर खीरी हिंसा में किसानो को मोटर कार से रौंदने का आरोपी, मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा टेनी की आज अदालत में पेशी के समय दबंगई की निशानी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में पुलिस के बीच चेहरे पर मुछो को ताव देते हुवे आता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश-
केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा पेशी के दौरान,धार लगाते दिखे !! pic.twitter.com/2zWjex1MAx
— Gaurav Singh Sengar (@sengarlive) May 10, 2022
इस आदेश के बाद आशीष मिश्रा मोंनु ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। आज आशीष मिश्रा की अदालत में पेशी थी। पेशी पर जेल से पुलिस कर्मी आशीष मिश्रा टेनी को लेकर कचहरी परिसर पहुचे। कचहरी परिसर से अदालत तक पहुचने के दरमियान मीडिया के कैमरों को देख आशीष मिश्रा मोनू अपने मुछो पर ताव देते हुवे अदालत परिसर में चेहरे पर कुटिल मुस्कान लेकर गया। इस मौके पर पत्रकारों द्वारा बनाया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।











