वाराणसी: लंका पुलिस की नाक के नीचे चलता हुक्का पार्लर, और थाना प्रभारी को जानकारी ही नही

मुकेश यादव
वाराणसी: एक तरफ जहा अदलात और प्रशासन हुक्का पार्लर पर सख्त है। वही दुसरे तरफ जनपद में पुलिस की आँख के सामने ऐसे अवैध रूप से हुक्का पार्लर धड़ल्ले से चल रहे है, मगर स्थानीय पुलिस इसकी जानकारी होने से इंकार ही करती है। हाल कुछ ऐसी है कि अगर किसी खबरनवीस ने इस मुद्दे को उठाया तो अमुक जगह हुक्का पार्लर चार दिन को बंद हो जाता है और पांचवे दिन से फिर शुरू हो जाता है।

उपलब्ध वीडियो और फोटो आप देख ले। शोर शराबे की म्युज़िक के साथ हुक्के के काश का दुआ उड़ रहा है। मालिक दमदार और शानदार है तो बात कहा कही और तक पहुचेगी। काउंटर पर बैठा एक युवक तल्लीनता के साथ हुक्का गुड़गुड़ा रहा है। वीडियो में बज रहे बैकग्राउंड म्यूजिक के दौरान युवक के साथ कुछ युवतियां भी हुक्के में कश लगाते हुए गलबहियां करती नजर आ रही। हम इस वीडियो को सिर्फ इस लिए खबर के साथ नही दिखा रहे है कि परिजन शर्मिंदा न हो।

अब देखना होगा कि आखिर कब तक पुलिस इस मामले में कार्यवाही करती है और कार्यवाही के जद में इस 90 डिग्री का मालिक 180 डिग्री पर होता है अथवा फिर अपने कर्मचारियों के भरोसे एक बार फिर पुलिस कार्यवाही से बच जाता है।











