दोस्तों के साथ डांस कर रहा था दूल्हा, तभी पड़ा दिल का दौरा और मातम में बदल गई सारी खुशियाँ

आदिल अहमद
डेस्क। ख़ुशी का माहौल छाया हुआ था। कुछ ही देर में दुल्हे की बारात निकलने वाली थी। दुल्हे के दोस्त यार दुल्हे के साथ डांस कर रहे थे। उसी दरमियान दुल्हे को दिल का दौरा पड़ा और सारी खुशियाँ मातम में तब्दील हो गई। मामला गुजरात के सूरत का है। जहाँ एक दुल्हे की बरात निकलने वाली थी और अचानक दुल्हे को दिल का दौरा पड़ा और सारे पंडाल में मातम छा गया। दुल्हे को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि दोस्तों को डांस करता देख मितेश भी खुद को रोक नहीं सका। वह भी दोस्तों के बीच जाकर डांस करने लगा। तभी दोस्तों ने उसे कंधे पर उठा लिया। इसी दौरान उसके सीने में तेज दर्ज उठा। इसके बाद दोस्त उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे दूसरे अस्पताल भेज दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।











