वाराणसी: गंगा में नौकायन के दौरान नाव पलटने से 6 लोग डूबे, मौके पर मौजूद मल्लाहो ने बचाया

ईदुल अमीन/करन कुमार
वाराणसी। गंगा नदी में नौकायन के दौरान नाव पलटने से 6 लोग पानी में डूबे। घटना वाराणसी के प्रभु घाट का है जहाँ पर आज सोमवार की दोपहर को नौकायन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। गंगा नदी में नौकायन के दौरान 6 लोग पानी में डूब गये। जिनमे से 2 का शव बरामद हो चूका है। मौके पर मौजूद मल्लाहो ने 2 लोगो को बचा लिया है और 2 की तलाश अभी जारी है।

इस दौरान 2 लोगों को अन्य नाविकों ने बचा लिया जबकि 4 लापता हो गए। गोताखोरों ने 2 लोगों का शव बाहर निकाला है। बचाए गए केशव पुत्र बालकिशन निवासी टूंडला फिरोजाबाद और संजय कुछ भी बता पाने की हालत में नहीं है।











