वाराणसी: अवैध पार्किंग के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश ताख पर रख कोतवाली थाना क्षेत्र के अम्बियामंडी पुलिस चौकी के बगल में चौकी इंचार्ज की मौन सहमती से होती है अवैध पार्किंग

ए0 जावेद
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त आदेश के बाद प्रदेश में अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चल रहा है। कही भी सडको पर अवैध पार्किंग नही होने दी जा रही है। मगर इन सबसे बेफिक्र वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की कोतवाली पुलिस के अम्बिया मंडी चौकी इंचार्ज की मौन सहमती के साथ उनकी हरतीरथ स्थित पुलिस चौकी के बगल में ही अवैध पार्किंग हो रही है।

इस सबसे दो हाथ आगे है हरतीरथ चौराहा। यहाँ तो हरतीरथ पर स्थिति पुलिस चौकी के ठीक बगल में ही अवैध पार्किंग का अड्डा बना हुआ है। कहने को आसपास के दुकानदारो से सामान खरीदने वालो की गाड़ियाँ यहाँ खडी रहती है। मगर यहाँ हकीकत में अवैध पार्किंग अड्डा बना हुआ है जिसके ऊपर चौकी इंचार्ज अम्बिया मंडी की आँखे शायद बंद है। या फिर कहे मौन सहमती है।











