वाराणसी: जाम के झाम में फंसा बेनिया नई सड़क मार्ग, चिलचिलाती धुप में पसीना बहाती नज़र आई चेतगंज पुलिस

ए जावेद
वाराणसी: आज ज्ञानवापी सर्वे तथा हरिश्चंद्र चुनावों के कारण शहर के मुख्य इलाको में जाम की स्थिति बनी हुई थी। इस दरमियान सबसे अधिक जाम की स्थिति नई सड़क-बेनिया मार्ग पर आज सुबह से बनी हुई थी। चिलचिलाती धुप और त्वचा जलाने को बेताब लू में आम जनता इस जाम के झाम में फंसी हुई थी।












