वाराणसी: मौसम ने लिया करवट, धुल भरी आंधी और ठंडी हवाओ ने गर्मी से दिलाई राहत

शाहीन बनारसी संग करन कुमार
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के कई जिलो में आज मौसम ने करवट लिया। कई जगहों पर बूंदा बांदी तो कही जमकर बारिश हुई। दिल्ली एनसीआर में भी आज सुबह 5 बजे से जमकर बारिश हुई और कई जगहों पर तेज़ आंधी के कारण पेड़ भी गिरे। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव भी हुआ।

अचानक मौसम के करवट लेने से लोगो को काफी राहत मिली। वही कुछ लोग हवाओ का लुत्फ़ उठाने के लिए अपने अपने छतो पर भी नज़र आये। धुल भरी आंधी और ठंडी हवाओं ने गर्मी की तपन को कम कर दिया और ठंडी हवाओं से लोगो को गर्मी से राहत मिली।











