प्रशासन,पुलिस और आबकारी की टीमो ने चलाया प्रवर्तन अभियान, 9 अभियोग दर्ज

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। आबकारी आयुक्त उप्र के आदेश, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी संजीव सुमन के दिशा निर्देश एवं डीईओ कुलदीप दिनकर के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री, अवैध अल्कोहल के परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु प्रशासन,पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमो ने प्रवर्तन अभियान चला रही है। डीइओ कुलदीप दिनकर ने बताया कि सभी आबकारी निरीक्षक लगातार अपने-अपने क्षेत्रो में कार्य कर रहे है, जिससे किसी प्रकार की अवैध मदिरा की बिक्री न होने पाये, जिस कारण जनपद में दबिश के दौरान जनपद में कुल 9 अभियोगो को पंजीकृत किया।













