बलिया: जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, 9 घायल, 8 रेफर

संजय ठाकुर
बलिया: बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के मानगढ़ गांव में रविवार को जमीनी विवाद में न सिर्फ लाठियां चटकी, बल्कि ईंट-पत्थर भी जमकर चले। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष से नौ लोग घायल हो गये, जिन्हें सीएचसी रेवती पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने आठ की स्थिति को गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने रेवती थाने में एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

वीरेंद्र साहनी का आरोप है कि रामधन साहनी ने जमीन के समझौते की बात कह कर हमें फोन द्वारा अपने दरवाजे पर बुलाया तथा मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया गया। उधर रामधन साहनी का आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर विपक्ष के लोग मेरे दरवाजे पर चढ़कर हम लोगों को मारपीट कर घायल कर दिये। सीएचसी रेवती के चिकित्सकों ने सुरेश को छोड़ बाकी घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।











