बीएचयू कैम्पस में पूर्व छात्रा के साथ युवको ने किया छेड़खानी, विरोध करने पर किया मारपीट

ईदुल अमीन/करन कुमार
वाराणसी। कल बुद्धवार की रात बीएचयू कैम्पस की पूर्व छात्रा के साथ कार सवार युवको ने छेड़खानी किया। छात्रा अपने दोस्त के साथ बीएचयू परिसर के कृषि विज्ञान संस्थान के पास से वापस आ रही थी। इसी दौरान कार सवार युवको ने उसका पीछा किया और जब वह उनका विरोध करने गई तो युवको ने दोनों के साथ मारपीट और छेड़खानी किया। घटना में छात्रा के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना कृषि विज्ञान संस्थान के पास की है।

पूर्व छात्रा ने तहरीर में यह भी बताया है कि सुरक्षाकर्मी से शिकायत करने के बाद युवकों ने पीछा किया और इसका विरोध करने पर दोस्त के साथ मारपीट की। जब उसका विरोध करने गई तो युवकों ने उसके साथ मारपीट और छेड़खानी भी की। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। वही बीएचयू चीफ प्रॉक्टर प्रो0 अभिमन्यु सिंह ने कहा कि पूर्व छात्रा ने जो तहरीर दी है, उसे नियमानुसार लंका थाना प्रभारी को भिजवा दिया गया है। परिसर में बाहर से आने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है।











