वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए0 सतीश गणेश ने सुचारू रूप से कानून व्यवस्था चलाने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर पानदरीबा चौकी इंचार्ज अंगद सिंह की किया हौसला अफजाई

ए0 जावेद
वाराणसी: एक तरफ ज्ञानवापी प्रकरण तो दूसरी तरफ भाजपा की पूर्व प्रवक्ता द्वारा दिला विवादित बयान जिसका विरोध हिंसक रूप कई शहरों में अख्तियार कर चूका है। इसी दरमियान सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखना बेशक एक बड़ी चुनौती थी। इस चुनौती को वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने बखूबी निभाया है।

वर्तमान में पान दरीबा चौकी इंचार्ज अंगद सिंह पूर्व में मंडुआडीह थाने की क्राइम टीम में रहकर अपराध व अपराधियों पर लगाम कसने में भी सफल रहे है। जहा से उनका स्थानान्तरण चेतगंज थाना क्षेत्र के पानदरीबा चौकी का चौकी इंचार्ज बनाया गया।











