सराहनीय: कदमो के निशाँ चुनते हुए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की चेतगंज पुलिस ने महज़ चंद घंटो में ही तलाश लिया गुमशुदा हुई 12 वर्षीय सीमा को

ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश की चेतगंज पुलिस ने गुमशुदा हुई 12 साल की सीमा को तलाशने के लिए अपनी जी जान लगा दिया और उसके गुमशुदा होने की जानकारी होने पर महज़ दो घंटो के अन्दर उसके कदमो के निशान चुनते हुए सीमा को तलाश कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

अमूमन 24 घंटो के पहले तो गुमशुदगी दर्ज नही होती ही। मगर एक मासूम बच्ची के गुमशुदगी का मामला जान कर तत्काल चेतगंज इस्पेक्टर राजेश सिंह ने पुलिस चौकी प्रभारी चेतगंज सुमन यादव को बच्ची के तलाश हेतु लगा दिया। मामले में बच्ची की गुमशुदा होने की जगह से ही देर रात को उसके कदमो के निशाँ सुमन यादव द्वारा चुके जाने लगे। जिन जिन घरो में कैमरे लगे थे वहा से देर रात को ही कैमरों से फुटेज चेक किये गए।
अंततः सुमन यादव को बड़ी कामयाबी हासिल हुई और देर रात ही सीमा को उन्होंने कैंट रेलवे स्टेशन से सोते हुवे तलाश कर दिया। सीमा ने बताया कि वह घर से नाराज़ होकर निकली थी और मेरी माँ कैंट स्टेशन पर सफाई कर्मी है। मैं सीधे स्टेशन आ गई और यही बैठे बैठे सो गई थी। एसआई सुमन यादव ने सीमा को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।











