अदालत ने दिया चौक पुलिस को फरमान, दालमंडी निवासी फरमान इलाही और उसके बेटे को गिरफ्तार कर पेश करे हमारे सामने, तलाश रही चौक पुलिस और दोनों है फरार

शाहीन बनारसी
वाराणसी: वाराणसी की स्पेशल सीजेएम की अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में दालमंडी के निवासी फरमान इलाही और उसके पुत्र शान इलाही के खिलाफ गैर ज़मानती वारंट जारी करते हुवे चौक पुलिस को निर्देशित किया है कि वह फरमान इलाही और शान इलाही को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करे। अदालत के इस फरमान के जारी होने के बाद से फरमान इलाही और शान इलाही फरार है और चौक पुलिस दोनों की गिरफ़्तारी के लिए प्रयासरत है।

अंततः अदालत ने नियमानुसार फरमान इलाही और शान इलाही के खिलाफ गैर ज़मानती वारंट 23 जून को जारी कर दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने का हुक्म चौक पुलिस को जारी किया है। चौक थाने पर एनबीडब्लू आने के बाद दालमंडी चौकी इंचार्ज अजय कुमार फरमान इलाही और शान इलाही की सुरागगशी में लगे हुवे है। वही बताया जा रहा है कि दोनों पिता पुत्र घर से फरार है।











