मो0 कुमेल
डेस्क: भाजपा सांसद वरुण गाँधी ने केंद्र सरकार की योजना “अग्निवीर” के लिए एक बार फिर अपने ही दल भाजपा पर ज़बरदस्त निशाना साधा है। उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से अग्निवीर योजना पर तंजिया लहजे में कहा है सरकार पर बोझ के कारण सरकार अग्निवीरो को पेंशन नही दे सकती है। तो फिर सांसद और विधायक अपनी पेंशन छोड़ कर सरकार का बोझ क्यों नही कम कर सकते है।
बताते चले कि अपने ही पार्टी में साइड लाइन चल रहे वरुण गाँधी केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ मुखर रूप से कई दिनों से बोल रहे है। अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर वरुण गाँधी कई बार इस अग्निवीर योजना पर निशाना साध चुके है।
आज किये हुवे ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि “भारत की महान जनता ने कभी स्वच्छता के लिए टैक्स दिया, तो कभी जरूरतमंदों को गैस मिले इसलिए अपनी सब्सिडी छोड़ी। इस त्याग भाव से प्रेरणा लेकर क्या हम सभी देशभक्त सांसद अपनी पेंशन का त्याग कर सरकार का ‘बोझ’ कम नही कर सकते? अग्निवीरों को पेंशन की राह आसान नहीं कर सकते?”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…