विश्व पर्यावरण दिवस पर चल रहे संगठनों की ग्रामीण महिलाओं ने वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ के तहत रोपित किए पौधे

फारुख हुसैन
कल पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह पर सैकड़ों की संख्या में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों व विभिन्न संगठनों के द्वारा पौधारोपण किया गया था। इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के पलिया तहसील के ग्राम पतवारा व अतरिया में चलाए जा रहे संगठन ज्योति प्रेरणा व श्रीहरि प्रेरणा की ग्रामीण महिलाओं ने वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ के तहत गांव के विभिन्न खाली पड़ी जगहों पर आम, अमरूद, आंवला, जामुन, सहजन इमली आदि का पौधारोपण किया।












