दो दिन पहले गाजियाबाद से आए वाहन चालक की अपार्टमेंट की छत से गिरकर हुई मौत

ए0 जावेद
वाराणसी। अपार्टमेंट की छत से गिरकर वाहन चालक की मौत हो गई। घटना वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी का है जहाँ पर बांके बिहारी अपार्टमेंट की छत से गिरकर वाहन चालक की मौत हो गई। घटना की सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्ज़े में ले कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

बताते चले कि बुधवार को ही वो लोनी गाजियबाद से अपने वाहन से वाराणसी आए थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि उनके वाहन चालक पंकज शर्मा (20) पुत्र मुन्ना लाल की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। पंकज गाजियबाद का रहने वाला था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।











