पोखरे में डूबने से 13 वर्षीय बालक की हुई मौत

अनुराग पाण्डेय
वाराणसी: मंडुवाडीह क्षेत्र के बरेका चौकी अंतर्गत कंचनपुर स्थित रेलवे कॉलोनी में रविवार की सुबह निमार्णाधीन पोखरे में डूबने से शान्तनु सिंह उर्फ शानू(13) की मौत हो गयीं। स्थानीय लोगों ने बताया की रविवार कि सुबह शान्तनु अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए आया था, तभी गेंद पोखरे के समीप चली गयी। शान्तनु गेंद लेने के लिए गया तभी निमार्णाधीन पोखरे के समीप पैर फिसलने से वह गहरे पानी मे चला गया।

कुछ वर्ष पूर्व शांतनु के छोटे भाई की मृत्यु ब्लू व्हेल नामक गेम खेलने से हो चुकी हैं। घर मे दूसरे पुत्र की इस तरह मौत से पूरे परिवार सहित क्षेत्रीय लोगो ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। पिता सुरेश सिंह की गोमती मार्केट में जनरल स्टोर की दुकान है। साथ ही क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी भी है।











