महज़ कुत्ते के भौंकने से आग बबूले हुए पडोसी ने लोहे की रॉड से कुत्ते के मालिक की किया जमकर पिटाई

मो0 कुमेल
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुन आप भी हैरान रह जायेंगे। पश्चिम विहार इलाके में महज़ कुत्ते के भौंकने से आग बबूला हुआ पडोसी कुत्ते के मालिक पर हमलावर हो गया। पालतू कुत्ते के भौंकने से उस व्यक्ति ने कुत्ते के मालिक की लोहे की रॉड से जमकर पिटाई कर दिया।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि कुत्ते के मालिक रक्षित के बयान पर पश्चिम विहार ईस्ट पुलिस थाने में आईपीसी की विभिन्न धाराओं और पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।











