दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने घर में घुस कर बुज़ुर्ग फ्रूट जूस कारोबारी को मारी गोली, स्थिति गंभीर, चल रहा है इलाज

शाहीन बनारसी
वाराणसी: वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित कादीपुर, इंद्रपुर खोरी के शास्त्री धाम कॉलोनी में आज सोमवार की सुबह हौसला बुलंद बाइक स्वर बदमाशों ने बुज़ुर्ग फ्रूटजूस कारोबारी लालचंद चौधरी को गोली मार दी। गोली बालचंद के जबड़े में लगी। उन्हें घायल अवस्था में दीनदयाल हॉस्पिटल भेजा गया वहां से डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मिल रही जानकारी के अनुसार अधिक खून बह जाने से घायल लालचंद्र चौधरी की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस को मामले की सुचना मिलते ही मौके पर पहुची और प्रकरण में जाँच पड़ताल शुरू कर दी। घायल को परिजन तत्काल दीनदयाल अस्पताल लेकर गए जहा स्थिति गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया है। पुलिस को घटना स्थल पर 1 कारतूस और एक खोखा मिला है। कारतूस और खोखा दोनों ही ।32 बोर का बताया जा रहा है। मौके पर एसीपी कैन्ट और शिवपुर पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि बदमाशो की एक गोली मिस कर गई होगी और दूसरी फ्रूट जूस कारोबारी को जाकर लगी होगी।
इनपुट साभार: आज एक्सप्रेस











