बेनियाबाग़ बच्चो से उठक बैठक करवाने का प्रकरण: एसीपी दशाश्वमेघ अवधेश कुमार पाण्डेय ने लिया खबर का संज्ञान, ठेकेदार को किया अपने कार्यालय तलब

ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी के बेनियाबाग़ में बिना टिकट पार्क के अन्दर गये बच्चो से अमानवीयता दिखाते हुवे लठ हाथो में लेकर मासूम बच्चो से उठक बैठक करवाने की हमारी खबर का असर हुआ और समाचार का संज्ञान लेते हुवे एसीपी दशाश्वमेघ अवधेश कुमार पाण्डेय ने उक्त पार्क के ठेकेदार को अपने कार्यालय में तलब कर लिया है।

इस अमानवीय कृत्य के सम्बन्ध में हमने खबर प्रकाशित किया जिस पर समाज के हर एक तबके ने इस अमानवीय कृत्य की भर्त्सना किया गया। सभी ने इसको अमानवीय करार दिया। मामले में हमारी खबर का संज्ञान एसीपी दशाश्वमेघ अवधेश कुमार पाण्डेय द्वारा संज्ञान लिया गया है और कल सुबह ही ठेकेदार को अपने कार्यालय में तलब किया गया है। मामले में एसीपी दशाश्वमेघ ने कहा कि मैं स्वयं मामले की जाँच करुना और दोषियों अथवा दोषी पर कड़ी कार्यवाही होगी।











