शिवपाल यादव ने काशी विश्वनाथ धाम में सपरिवार किया दर्शन-पूजन

शाहीन बनारसी
वाराणसी: आज शनिवार की सुबह शिवपाल यादव सपरिवार भोले बाबा की नगरी काशी पहुंचे। वाराणसी पहुँचने पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सपरिवार बाबा विश्वनाथ धाम में मत्था टेका। शिवपाल यादव ने काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद बाबा के नव्य-भव्य-दिव्य धाम का अवलोकन किया।

शिवपाल यादव ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने ट्वीट किया कि आज सपरिवार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रीविश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग का पंचामृत से अभिषेक कर पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पावन नगरी काशी में बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन-पूजन कर चराचर जगत के कल्याण हेतु कामना की











