हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में एक से पांचवें स्थान पर आने वाले मेधावियों को अखिलेश यादव ने लैपटॉप किया वितरण

मो0 कुमेल/रेहान अहमद
लखनऊ: पूर्व सीएम व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज शुक्रवार को मेधावियो को लैपटॉप वितरण किया। बताते चले यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में जिन छात्रो ने प्रदेश में एक से पांच तक स्थान प्राप्त किया है उन्हे अखिलेश यादव ने आज लैपटॉप वितरण किया।

उन्होंने कहा कि सरकार ने बच्चों को स्कूटी देने का भी वादा किया था सरकार को अपना वादा निभाना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देखते हैं कि सरकार बच्चों को स्कूटी कब देती है?











