देर रात ट्रेन के आगे आकर युवक ने किया ख़ुदकुशी

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया): उभाँव थाना क्षेत्र के ग्राम खन्दवा निवासी सुगमल यादव(28) परिवार कलह से परेशान होकर कल मंगलवार की देर रात ट्रेन के आगे आकर खुदकुशी कर लिया। इसकी सूचना ट्रेन चालक ने स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने मेमो बनाकर उभाँव पुलिस को दे दी।

रविवार की देर रात वह घर से बाइक पर सवार होकर निकला और बिल्थरा रोड रेलवे पुल के पास सडक किनारे बाइक खड़ी कर भटनी के तरफ से आ रहे ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली जिसमें उसके शरीर के दो भाग हो गये। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सूचना पाकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।











