पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रुप में मनाया गया

तौसीफ अहमद
प्रयागराज: आज कांग्रेसियों ने आनंद भवन में राजीव गांधी जी को जयंती पर सद्भावना दिवस के रुप में मनाया। शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी दूरदृष्टि व आधुनिक सोच के नेता थे। राजीव गांधी सूचना क्रांति लाकर भारत को तरक्की के रास्ते पर ले गए। उनका यह बलिदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।













