बिहार: बाइक सवार बदमाशो ने गोली मार कर किया कोर्ट कर्मचारी की हत्या

गोपाल जी
बिहार: हौसलाबुलंद बदमाशो ने बिहार के मोतिहारी में कोर्ट कर्मचारी की गोली मार कर हत्या कर दिया है। मोतिहारी अरेराज के डीसीपी राजन कुमार ने बताया कि कोर्ट के अंदर जाने के दौरान ही उन्हें गोली मारी गई। 2 महीने पहले ही उनकी नियुक्ति हुई थी। उन्हें इलाज के लिए भेजा गया था लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई।












