वाराणसी रोल बॉल जनपद की टीम का हुआ चयन

शाहीन बनारसी
वाराणसी: उत्तर प्रदेश रोल बॉल खेल संघ के तत्वाधान में मुरादाबाद में आयोजित होने वाली 13वीं मिनी एवम् 15वीं जूनियर राज्यस्तरीय रोल बॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु वाराणसी जनपद के बालक एवम् बालिका वर्ग की टीमों का चयन आज बी0 एल0 डब्लू0 इंटर कॉलेज (ब0 रे0 का0) में किया गया।

चयनित खिलाड़ियों का परीक्षण शिविर बी0एल0डब्लू0 इंटर कॉलेज में शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आर0 के0 सैनी, प्रधानाचार्य बी0 एल0 डब्लू0 इंटर कॉलेज, विशिष्ठ अतिथि पूनम तिग्गा-ब0रे0का0 इंटर कालेज एवं आलोक कुमार सिंह, सचिव संस्थान, ब0रे0का0 आदि ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस प्रक्रिया में कल्पना, एम भावना और आदर्श ने चयन कर्ता की भूमिका निभाई।











