सर्पदंश से मासूम बच्चे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया): उभांव थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची की सांप के डसने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आरूषि(10) पुत्री आनन्द कुमार ग्राम करीमपुर की निवासी है। वह अपने ननिहाल बिल्थरा रोड बस स्टाप वार्ड नंबर 6 में रहकर नानी के घर पढ़ाई करती थी।

परिजन सीएचसी में उपचार के लिए लेकर पहुंचे तो डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मृत्यु की सूचना मिलते ही ननिहाल समेत बच्ची के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।











