दो दशक, कई प्रभारी आये और चले गए, किसी ने नहीं साफ़ करवाया था चौक थाना परिसर में पड़ा ये मलवा, श्रमदान करने उठे प्रभारी शिवाकांत मिश्रा तो बढ़े अधिनस्थो के भी हाथ और फिर साफ़ हो गया थाना परिसर

ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए0 सतीश गणेश के निर्देशन में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस जहा शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था कायम रख रही है, वही दूसरी तरफ आम नागरिको की सहयोगी भी बन कर खड़ी रहती है। इन सबके बीच कई अव्यवस्थाओं से जूझती वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस को अक्सर अपने लिए भी वक्त नही मिल पाता है। ऐसा ही हाल वाराणसी चौक थाना परिसर के सेहन का है जहा लगे दो दशको के मलबे में पल रहे चूहों ने इस सेहन के आसपास बने बैरेको में रहने वाले पुलिस कर्मी परेशान रहते थे।

मलवे की सफाई हुई तो लगभग 100 से अधिक मोटे मोटे चूहे भी इस मलवे के बीच से निकले। आखिर आज दो दशक का मलवा साफ़ हो गया और थाना परिसर इस मलवे से मुक्त हो गया। थाना प्रभारी के द्वारा काफी देर तक इस मलवे को हटाने के लिए श्रमदान किया गया।











