बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठी दो महिलाओं की बिजली गिरने से हुई मौत, दो झुलसी

रवि पाल
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में हादसा हुआ। महिलाए बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे जाकर बैठी थी तभी महिलाओं पर बिजली गिर गई। दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो महिलाए बुरी तरह झुलस गई है। महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मथुरा के गोवर्धन का है।

किसान पप्पू निवासी जमुनावता ने फोन कर एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तब तक ग्रामीणों ने घायलों को निजी अस्पताल की एंबुलेंस से सीएचसी गोवर्धन पहुंचा दिया। जहां चिकित्सकों ने नत्थो देवी, मायादेवी को मृत घोषित कर दिया। जशोदा और राजन का उपचार चल रहा है। डॉ0 हेमराज सिंह ने बताया कि दो महिलाओं की मौत हुई है। दो महिलाएं घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।











