तारिक़ खान
डेस्क: मेरठ के हस्तिनापुर में एक बैंक मैनेजर की आठ महीने की गर्भवती पत्नी और 5 साल के उनके बेटे की बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी। घर में लूटपाट के बाद बदमाश दोनों की लाश मकान में छोड़कर बदमाश मेन गेट पर ताला लगाकर फरार हो गए। देर रात पति के पहुंचने पर मकान का ताला तोड़ा गया, जिसके बाद दोनों लाश बरामद हुई। देर रात तक एसएसपी और अधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। हस्तिनापुर में रामलीला ग्राउंड कॉलोनी निवासी संदीप कुमार बिजनौर में पीएनबी में मैनेजर हैं। संदीप सोमवार सुबह बैंक गए थे। घर पर उनकी पत्नी शिखा और बेटा रुद्रांश थे। रात करीब 8 बजे संदीप घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला लगा था। स्कूटी नहीं थी। पत्नी का फोन मिलाया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। संदीप अपने परिचित के घर चले गए।
एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि महिला और बच्चे दोनों के गले में दुपट्टा बंधा हुआ मिला है। आशंका है कि इसी दुपट्टे से गला दबाकर दोनों की हत्या की गई है। पुलिस ने मौके से कुछ फिंगरप्रिंट भी उठाए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। कई टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया है और पुलिस जल्द कातिलों को पकड़ लेगी। माना जा रहा है कि कातिल परिचित हो सकते हैं या फिर किसी बहाने से उन्होंने मकान का गेट खुलवाया होगा। महिला और बच्चे की लाश अलग-अलग कमरे में मिली, इसलिए यह भी आशंका है कि दोनों को अलग-अलग समय पर मारा गया। इस हत्याकांड के दौरान महिला के फोन से व्हाट्सएप और मैसेंजर चैट और अन्य साक्ष्यों से छेड़छाड़ की गई है।
ऐसे में पुलिस कई लाइन पर काम कर रही है। ऐसा भी संभव है कि सबूतों से छेड़छाड़ पुलिस को गुमराह करने के लिए कातिलों ने ही अंजाम दी हो। इसलिए पुलिस हर एंगल पर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस को शिखा के मोबाइल की लोकेशन घर में ही मिली संदीप ने पत्नी और बच्चे के नहीं मिलने और घर पर ताला लगा होने की सूचना रात को पुलिस को दी थी। पुलिस की छानबीन के बाद पता चला संदीप के घर में मोबाइल लोकेशन आ रही है। 4 बजे भी लगा था मकान पर ताला संदीप की मां उनके मकान से 900 मीटर दूर रहती है। उन्होंने बताया कि शिखा 8 महीने की गर्भवती थी, वह शाम 4 बजे उसे देखने घर पहुंची थी । मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था, जिसके बाद वे वापस लौट आई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…