शर्मनाक: घर के बाहर खेलने निकली किशोरी के साथ पडोसी युवक ने किया दुष्कर्म

रेहान अहमद
प्रयागराज: प्रयागराज के धूमनगंज से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है जहाँ घर के बाहर खेल रही चार साल की किशोरी के साथ उसके पडोसी के एक युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद परिजनों को शिकायत न करने के लिए धमकाया भी गया। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथियों की तलाश कर रही है। पिता ने पुलिस को बताया है कि 22 की शाम 7।30 बजे के करीब उसकी चार साल की बेटी घर के बाहर छोटे भाई संग खेल रही थी।

आरोप यह भी है कि घटना के कुछ देर बाद ही मोहल्ले का सोनू एक अन्य साथी संग घर पर आया। साथ ही मुकदमा दर्ज कराने पर अंजाम बुरा होने की धमकी दी। इसके बाद पिता ने धूमनगंज थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों के संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। धमकी देने वाले युवक के बारे में पता चला है कि वह खुद को अधिवक्ता बताता है।











