पाकिस्तान: बस और ट्रक में हुई ज़ोरदार टक्कर, 13 लोगो की मौत

मो0 कुमैल
डेस्क: पाकिस्तान में बस और ट्रक की ज़ोरदार टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसा यहाँ के पंजाब प्रांत का है। पाकिस्तान में हुए इस हादसे में 13 लोगो की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम रहीम यार खान जिले में विपरीत दिशा से आ रहे गन्ने से भरे ट्रक से बस की टक्कर हो गई। हादसे के वक्त बस में कुल 18 यात्री सवार थे।












