पोखरे में नहाने गए व्यक्ति की डूबने SE हुई मौत

मो0 सलीम
वाराणसी: लोहता क्षेत्र के परजनपुर गांव शंकर भगवान2 मंदिर के पास तालाब में नहाने गए 55 वर्षीय व्यक्ति की अधिक गहराई में अचानक चले जाने के कारण डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लोहता पुलिस मौके पर पहुंची।

वही पुलिस के द्वारा एनडीआरएफ व गोताखोरों को सूचना दिया गया। गोताखोरो व एनडीआरएफ की टीम द्वारा बड़ी मेहनत व मसक्कत से दुबे हुए व्यक्ति के बॉडी को ढूंढा गया। मृतक के बेटे अंकित पाठक व पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।











